Breaking News
news

सृजन एन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिविटी एवं सी.एल. अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर – 7बी चंडीगढ़ ने किया काव्य धारा 2026 का आयोजन।

Rakesh Sharma (tricitinews.com)

Chandigarh l

सृजन, एन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिविटी के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. डी.एस. गुप्त के 90वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सृजन के अध्यक्ष श्री सोमेश गुप्ता एवं सी.एल.अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर – 7बी चंडीगढ़ के प्रिंसिपल श्रीमती ज्योतिका आहूजा द्वारा अंतरविद्यालयी कविता पाठ प्रतियोगिता ‘काव्यधारा – 2026’ का आयोजन करवाया गया जिसमें ट्राई-सिटी के 18 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भागीदारी करते हुए डॉ. डी.एस. गुप्त द्वारा लिखी कविताओं का सस्वर पाठ किया गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना का पाठ किया एवं सृजन के सदस्य ने राष्ट्र-गीत गाया।

सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक श्री रोशन लाल जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल रहे एवं जिला न्यायालय चंडीगढ़ की एडवोकेट श्रीमती रिद्धि सोनी जी सम्मानित अतिथि के तौर पर शामिल रहे। काव्य धारा 2026 में बिजेंद्र सिंह चौहान को “राष्ट्रीय संरक्षण सम्मान” और अनिल ‘चिंतक’ को “राष्ट्रीय गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

शिक्षाविद् श्रीमती अरुणा डोगरा शर्मा एवं श्री सुरेन्द्र पाल सोनी काकडौद निर्णायक मंडल की भूमिका में शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों के कविता पाठ कौशल, अभिव्यक्ति, उच्चारण, स्वर-लहर और समग्र प्रस्तुति का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न हुई जिसका परिणाम अधोलिखित रहा-

वरिष्ठ वर्ग-

प्रथम स्थान: हरप्रीत – डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पंचकुला
द्वितीय स्थान: स्वाति – सी.एल. अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर 7-बी, चंडीगढ़
तीसरा स्थान: रूहान – सेंट जॉन हाई स्कूल, सेक्टर 26, चंडीगढ़
सांत्वना पुरस्कार: सोनिया – कर्नल वी. आर. मोहन डीएवी पब्लिक स्कूल, डेरा बस्सी

जूनियर श्रेणी

प्रथम स्थान: आध्या – भवन विद्यालया, पंचकुला
द्वितीय स्थान: आरशी – डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर 15, चंडीगढ़

तीसरा स्थान: तेजस – सेंट जॉन हाई स्कूल
सांत्वना पुरस्कार: लक्षित – केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 7, चंडीगढ़

उत्कृष्ट ओवर-ऑल प्रदर्शन के लिए कर्नल वी. आर. मोहन डीएवी पब्लिक स्कूल, डेरा बस्सी को ओवर-ऑल टीम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि रोशन लाल जी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास की प्रशंसा की। सृजन के अध्यक्ष सोमेश ने कविता-पाठन में शुद्ध उच्चारण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सृजन के उद्देश्यों और उपलब्धियों पर भी रौशनी डाली।

सी.एल.अग्रवाल डीएवी मॉडल स्कूल, सेक्टर – 7बी चंडीगढ़ के प्रिंसिपल श्रीमती ज्योतिका आहूजा ने इस अवसर अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रूझान होना बहुत महत्वपूर्ण है। श्रीमती रिद्धि सोनी, सम्मानित अतिथि, ने कहा कि बच्चों में बचपन से ही कविता पढ़ने-लिखने के प्रति दिलचस्पी होना साहित्य को जिन्दा रखने के लिए बहुत आवश्यक है। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *