ध्वजारोहण के साथ हुई रामलीला महोत्सव की शुरुआत
भगवान श्रीराम के धार्मिक प्रतीकों से सजेगा आयोजन स्थल

ध्वजारोहण के साथ हुई रामलीला महोत्सव की शुरुआत
भगवान श्रीराम के धार्मिक प्रतीकों से सजेगा आयोजन स्थल 
चण्डीगढ़ : जय श्री रामलीला मंच, सेक्टर-51 द्वारा रामलीला महोत्सव 2026 की शुरुआत कस्टम एंड एक्साइज सोसाइटी के सामने ग्राउंड में ध्वजारोहण समारोह के साथ हुई। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। श्री रामलीला मंच के प्रधान विकास सोनी, ध्वजारोहण के साथ रामलीला महोत्सव के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ की गई है। रामलीला महोत्सव के लिए ग्राउंड में आयोजन स्थल को रामायण और भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक प्रतीकों से सजाया जाएगा। इस बार संस्था द्वारा रामलीला को 10 से 19 अक्टूबर का मंचन किया जा रहा है। पिछले 48 सालों का रामलीला का अनुभव रखने वाले निर्देशक प्रदीप कुमार और मंथन थियेटर आर्ट्स के निर्देशक हीरा सिंह कलाकारों को रामलीला की ट्रेनिंग देने में लगे है। खास बात यह रहेगी कि सभी मंचन में मेंफारसी थियेटर और रामलीला का एकसाथ मंचन दर्शकों को देखने को मिलेगा।



