news
स्कूल में वन महोत्सव के साथ-साथ जामुन डे भी मनाया

स्कूल में वन महोत्सव के साथ-साथ जामुन डे भी मनाया

मनीमाजरा : आज मनीमाजरा गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सुभाषनगर में वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेता चौधरी जसपाल सिंह पाली, प्रधान, गुर्जर सभा, उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती इंदु बब्बर और सरदार जसज्योत सिंह, भारत विकास परिषद के संयोजक, राहुल महाजन के साथ-साथ मुकेश शर्मा, साहिल चौधरी, राहुल चौधरी और स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे। इस अवसर पर जामुन डे मनाते हुए स्कूल के बच्चों को जामुन भी बांटे गये।




