स्ट्रीट वेंडरों की समस्याओं को लेकर आरएलडी ने की बैठक, हरसंभव सहयोग का किया ऐलान

स्ट्रीट वेंडरों की समस्याओं को लेकर आरएलडी ने की बैठक, हरसंभव सहयोग का किया ऐलान

पार्टी के स्थानीय अध्यक्ष वी.एस. पाठक ने प्रभावित वेंडरों को अपना पूर्ण समर्थन देने तथा उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया
चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी), चंडीगढ़ द्वारा सेक्टर-29 स्थित श्री सिद्ध बाबा अमरनाथ महावीर शिव मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वी.एस. पाठक के नेतृत्व में की गई। बैठक में उपाध्यक्ष ललित भाटिया, राम मिलन गौड़, महासचिव धर्मवीर सुलानिया, सरबजीत सिंह, राखी मेहरा, मीरा देवी, यूपीडब्ल्यूए संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव वर्मा सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य विषय चंडीगढ़ के स्ट्रीट वेंडरों की समस्याएं तथा सुप्रीम कोर्ट के रेडी-पटरी विक्रेताओं के स्थानांतरण संबंधी फैसले को लेकर चर्चा करना रहा। इस दौरान नेताओं ने कहा कि इस फैसले से बड़ी संख्या में रेडी-पटरी विक्रेता प्रभावित होंगे और उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता है। राष्ट्रीय लोक दल ने प्रभावित वेंडरों को अपना पूर्ण समर्थन देने तथा उनके अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
आरएलडी के मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव पर भी चर्चा की गई और लोगों की समस्याओं को लेकर के चंडीगढ़ शहर की जनता के बीच में जनसंपर्क अभियान चलाने का राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव संगठन आगमन 18 जुलाई को हो रहा है जिसके तैयारी पर लोगों को आह्वान करके ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए लोगों के बीच में संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया
प्रदेश अध्यक्ष वी.एस. पाठक ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के अपील की।



