वर्षों से बनी पेयजल किल्लत अब जल्द होगी दूर, सदन में पास हुआ 21.44 करोड़ नहरी पानी का एजेंडा

वर्षों से बनी पेयजल किल्लत अब जल्द होगी दूर, सदन में पास हुआ 21.44 करोड़ नहरी पानी का एजेंडा

गांव दरिया, मौली जागरां, विकास नगर, सुंदर नगर, रायपुर कलाँ, मौली गाँव, रायपुर खुर्द कॉलोनी न. 4 के निवासियों को मिलेगी राहत : बिमला दुबे
चण्डीगढ़ : नगर निगम की मासिक बैठक में 21.44 करोड़ रुपये की लागत से नहरी पानी की नई पाइपलाइन बिछाने की परियोजना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। पार्षद बिमला दुबे ने बताया कि इस परियोजना के तहत गांव दरिया, मौली जागरां, विकास नगर, सुंदर नगर, रायपुर कलाँ, मौली गाँव, रायपुर खुर्द कॉलोनी न. 4 समेत आसपास के क्षेत्रों तक सीधे नहरी पानी की आपूर्ति की जाएगी। इससे गर्मियों के दौरान पानी की कमी से जूझ रहे हजारों परिवारों को राहत मिलेगी। भाजपा नेता व पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे ने कहा कि हमारा यह लंबे समय से चला आ रहा अथक प्रयास नगर निगम की बैठक में सफल हुआ। इसके लिए मैं चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी व निगम कमीशनर अमित कुमार व सभी पार्षदों, अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ। निगम अधिकारियों के अनुसार परियोजना को पूरा होने में करीब 6 महीने का समय लगेगा। क्षेत्र की पार्षद बिमला दुबे ने बताया कि लंबे समय से इन इलाकों के लोग पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। परियोजना के पूरा होने के बाद लोगों को नियमित और स्वच्छ नहरी पानी मिलेगा।



