हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर में 89 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर में 89 यूनिट रक्त हुआ एकत्र

चण्डीगढ़ : केशव स्मारक समिति एवं सेवा भारती, सेक्टर 29 द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस के उपलक्ष्य में संस्था के परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 89 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानव सेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करना था। एलेंजर्स केयर फाउंडेशन ने इसमें विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर वेद अक्षत मंगला द्वारा निशुल्क नाड़ी परीक्षण किया गया तथा रोग अनुसार परामर्श दिया गया। साईं चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा फ्री सीबीसी तथा थायराइड चेक किया गया। सेवा भारती लेबोरेटरी द्वारा ब्लड शुगर टेस्ट भी किया गया।
इस अवसर पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस राजेश भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी, भाजपा नेता संजय टंडन, अजय वीर सहगल (डायरेक्टर, ओपरा बिल्डर, जीरकपुर), अजय कुंद्रा (डायरेक्टर, गोल्डमेडल इलेक्ट्रॉनिक्स), राजेश सूद, हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. सुनील, एलेंजर्स केयर फाउंडेशन से जितेंद्र एवं अरोड़ा, सेवा भारती पूर्व प्रधान अशोक, गिरवर शर्मा, एडवोकेट अजय जग्गा, डॉ. महेंद्र कौर (काउंसलर), सलिल जैन (तेरापंथ सभा), वरिष्ठ भाजपा नेता बलविंदर, भाजपा चंडीगढ़ प्रधान जितेंद्र पाल मल्होत्रा,
सेवा भारती पंजाब प्रांत के महामंत्री अजय गांधी, उपाध्यक्ष नरेश तथा सेवा भारती चंडीगढ़ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सेवा भारती चंडीगढ़ के प्रधान राजेंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुनील कालिया, राकेश सेठी, श्रीमती नीना शर्मा, श्रीमती सुनीता भट्ट, महामंत्री राजकुमार शर्मा, विनय जोशी, राज अग्रवाल, ऋषि सरीन, एन.के. शर्मा, रमेश गुप्ता, अनिल गोयल, सुखदेव राणा, डॉ. कल्पना तथा कार्तिक जोली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जस्टिस राजेश भारद्वाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बढ़कर कोई दान नहीं हो सकता। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता मुस्कान शर्मा की पुस्तक “बिहाइंड द बरात” का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक कुटुंब प्रबोधन पर आधारित है तथा विवाह के बाद समाज में उत्पन्न हो रही पारिवारिक चुनौतियों एवं कुरीतियों पर प्रकाश डालती है। रक्तदान शिविर में संख्या में 120 स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान में रिजर्स्टेशन कर मानव सेवा का संदेश दिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।



