news

सेक्टर-41 ए में सीसीटीवी कैमरा पुनः स्थापित करने एवं रेहड़ी-फड़ी समस्या के समाधान की मांग

सेक्टर-41 ए में सीसीटीवी कैमरा पुनः स्थापित करने एवं रेहड़ी-फड़ी समस्या के समाधान की मांग

 

चण्डीगढ़ : सेक्टर-41 ए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), चंडीगढ़ की ओर से क्षेत्र की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर वार्ड नंबर-30 के पार्षद हरदीप सिंह को मांग पत्र सौंपा गया।

एसोसिएशन ने मांग की कि संपर्क सेंटर के सामने पूर्व में स्थापित सीसीटीवी कैमरे को पुनः उसी स्थान पर लगाया जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और बेहतर बनाया जा सके।

इसके साथ ही सेक्टर में लगने वाली रेहड़ी-फड़ी एवं सब्जी विक्रेताओं के कारण बढ़ती भीड़, यातायात बाधा और स्वच्छता संबंधी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। एसोसिएशन ने मांग की कि केवल वैध लाइसेंसधारी विक्रेताओं को ही निर्धारित स्थानों पर व्यवसाय की अनुमति दी जाए तथा बिना अनुमति व्यवसाय करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

एसोसिएशन ने रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं के लिए उचित एवं व्यवस्थित स्थान निर्धारित करने का भी आग्रह किया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रहे, क्षेत्र की स्वच्छता बनी रहे और स्थानीय निवासियों को सुविधा मिल सके। इस अवसर पर सेक्टर-41 ए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा सोशल वर्कर एवं प्रेसिडेंट, हिमाचल महासभा, चंडीगढ़) पृथी सिंह प्रजापति, उपाध्यक्ष अमन कुमार एवं कोषाध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता उपस्थित रहे।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *