Rakesh Sharma : मॉडर्नवेज़ मॉडल स्कूल की संस्थापक की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन

चंडीगढ़, मॉडर्नवेज़ मॉडल स्कूल, सेक्टर-29 में स्कूल की फाउंडर श्रीमती राज सचदेवा की याद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में स्कूल स्टॉफ, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों आदि ने उत्साहपूर्वक नेक कार्य में योगदान दिया। इस शिविर का उद्घाटन स्वामी विज्ञानंद सरस्वती, श्रीमती नूतन टक्कर व प्रिंसिपल डॉ. गिरीश सचदेवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल, डॉ. गिरीश सचदेवा ने रक्तदानदाताओं को रक्तदान के कई फायदों के बारे में बताया कि इससे हृदय रोगों का खतरा कम होना, नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण, कैलोरी बर्न होना और नियमित स्वास्थ्य जांच (ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, आदि) होना, जिससे दूसरों की जान बचाने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते हैं और कई बीमारियों का पता लगा सकते हैं। रक्त दान शिविर में पीजीआई ब्लड बैंक टीम और स्माइल फॉरएवर फाउंडेशन ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम मे 50 रक्त दानदाताओं ने भाग लिया जिसमे से सही टेस्ट वाले 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।



