news

हिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलाया

हिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलाया

 

चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ द्वारा मिल्क कॉलोनी, चक्की ग्राउंड, रामलीला ग्राउंड, धनास में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें संस्था के अध्यक्ष प्रिथी सिंह प्रजापति, महासचिव भागीरथ शर्मा व महासचिव सचिन रायजादा एवं स्वच्छता अभियान के संयोजक विनोद कौंडल के अलावा महासभा की पूरी कार्यकारिणी एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा धनास के मिल्क कॉलोनी चक्की ग्राउंड, मार्केट एरिया एवम् रामलीला ग्राउंड को अच्छी तरह से साफ किया। इस स्वच्छता अभियान के मुख्य अतिथि सुरेंद्र पॉल, डायरेक्टर, मौसम विभाग, चंडीगढ़ एवं विशेष अतिथि पार्षदकुलजीत सिंह संधु, वार्ड नंबर 14 ने भी महासभा के सदस्यों के साथ अपना पूरा सहयोग दिया। सनातन धर्म मंदिर कमेटी, मिल्क कॉलोनी धनास, द्वारा स्वच्छता अभियान में आए हुए सभी सदस्यों के लिए चाय पानी का इंतजाम किया तथा हिमाचल महासभा का धन्यवाद किया। यह जानकारी हिमाचल महासभा के संयुक्त महासचिव रोशन भारद्वाज द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *