news

समाज का हर वर्ग अपनी सुख-सुविधा की प्राप्ति के लिए ज्ञानवान पंडितों से संपर्क करता है : यशपाल तिवारी

चण्डीगढ़ : घूसखोर पंडित फिल्म के विरोध में केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि देश का प्रत्येक नागरिक इसे एक गलत संदेश बता रहा है। ये कहना है ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव और चंडीगढ़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष यशपाल तिवारी का। उन्होंने कहा कि प्रातः जब सब गहरी नींद सो रहे होते हैं, तो पंडित, पुजारी, ब्राह्मण उचित ऊर्जा प्राप्ति के लिए साधना पूजा अर्चना करतें हैं ताकि वो समाज की सेवा और उनको कष्ट निवारण का मार्ग प्रदर्शित कर सके। उन्हें अपने और अपने परिवार के जीवन यापन के लिए दान-दक्षिणा पर निर्भर रहता है। समाज का हर वर्ग अपनी सुख-सुविधा की प्राप्ति के लिए ज्ञानवान पंडितों से संपर्क करता है।

नीरज पंडित ने घूसखोर पंडित फिल्म बना कर न जाने समाज को क्या संदेश देने का कुप्रयास किया है। मनोज बाजपेई एक कुशल अभिनेता कलाकार हैं उन्हें पटकथा के चरित्र को ध्यान में रख कर फिल्मों का चयन करना चाहिए। दोनों ही ब्राह्मण हैं पर ब्राह्मण तो क्या इनके तो हिंदू होने पर ही संदेह होता है।

तिवारी ने पूर्ण ब्राह्मण समाज एवं पुजारी समुदाय की ओर से अवांछित फिल्म घूसखोर पंडित का घोर विरोध करते हुए सरकार से इसके प्रदर्शन पर पूर्णतः रोक लगाने का आग्रह किया है। और समाज के सभी वर्गों से विशेष अनुरोध किया है कि वे इस दिशा विहीन, अनैतिक, घृणा फैलाने वाली और समरसता घातक फिल्म का बहिष्कार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *