news

शिव शब्द का अर्थ ही कल्याण है : कथाव्यास द्वय चित्र-विचित्र

शिव शब्द का अर्थ ही कल्याण है : कथाव्यास द्वय चित्र-विचित्र

 

चण्डीगढ़ पुलिस के महानिदेशक सागर प्रीत हुड्डा ने भी कथा का श्रवण किया

 

चण्डीगढ़ : ओम महादेव कावड़ सेवा दल, चण्डीगढ़ द्वारा शिव महापुराण कथा का मेला ग्राउंड, सेक्टर 34 में आयोजन किया जा रहा है।

कथाव्यास द्वय चित्र विचित्र महाराज द्वारा कथा में आज बताया गया कि शिव कल्याणकारी है। श्री नाभा जी महाराज द्वादश भागवत में भगवान शिव को स्मरण करते हैं। जो भागवत धर्म के परम आचार्य हैं उनमें शिव अग्रगणी है।

जिसने भी भोलेनाथ की निस्वार्थ भाव से पूजा की उन सब का कल्याण निश्चित है क्योंकि भोलेनाथ ऐसी देव हैं जो अपने भक्त को कष्ट में नहीं देख सकते। भोलेनाथ अपने प्रेमी भक्तों को अपने प्राणों से भी ज्यादा प्यार करते हैं क्योंकि शिव शब्द का अर्थ ही कल्याण है। कथा सुनने आए श्रद्धालुओं की पंडाल में काफी भीड़ थी। चित्र विचित्र द्वारा जब राधा रानी का भजन, देके चरणों की सेवा मुझे मेरी श्यामा मेरी किस्मत बना दीजिए, सुनाया गया तो पंडाल में बैठे सभी श्रद्धालु गण नाचने लगे। चंडीगढ़ पुलिस के महानिदेशक सागर प्रीत हुड्डा ने भी कथा को श्रवण किया।

संस्था के पदाधिकारी हनी गुलाटी ने बताया कि समस्त विश्व कल्याण के हेतु हर रोज माता बगलामुखी का हवन किया जाता है ताकि हमारे देश में सुख शांति बनी रहे और हर देशवासी का कष्ट से निवारण हो।

महादेव कावड़ सेवा दल मानव कल्याण के लिए हमेशा ऐसे कार्य करता रहेगा। पिछले 6 साल से सेवा दल जरूरतमंद लड़कियों की शादी भी करवाता है तथा उन्हें उपहार स्वरूप घर की जरूरतों का सामान भी देता है।ताकि हमारी बहनें अपना गृहस्थ जीवन खुशी से व्यतीत कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *