news

शिक्षा में एआई के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया : डॉ. जागृति सैनी

शिक्षा में एआई के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया डॉ. जागृती सैनी

शिक्षण, प्रशिक्षण, मूल्यांकन, पाठ योजना एवं सामग्री निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी प्रदान की

जन शिक्षण संस्थान द्वारा चैटजीपीटी एवं एआई टूल्स के उपयोग विषय पर कौशल प्रशिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

चण्डीगढ़ : जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस), चण्डीगढ़ द्वारा चैटजीपीटी एवं एआई टूल्स के उपयोग विषय पर कौशल प्रशिक्षको के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन जेएसएस परिसर, सेक्टर 38-ए में किया गया। कार्यशाला में दस विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण, प्रशिक्षण, मूल्यांकन, पाठ योजना एवं सामग्री निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी प्रदान करना था।

संसाधन व्यक्ति डॉ. जागृति सैनी ने सरल एवं संवादात्मक तरीके से बताया कि चैटजीपीटी जैसे एआई टूल्स शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ाने, व्यक्तिगत अधिगम तथा शैक्षणिक उत्पादकता सुधारने में कैसे सहायक हो सकते हैं। उन्होंने शिक्षा में एआई के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग पर भी जोर दिया। कार्यशाला का समापन संवाद सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की तथा भविष्य में इस प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *