विश्वकर्मा मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन : भाईचारे और अमन शांति के लिए की गई प्रार्थना

विश्वकर्मा मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन : भाईचारे और अमन शांति के लिए की गई प्रार्थना
मनीमाजरा : मनसा देवी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में पंडित राजीव भारद्वाज द्वारा आयोजित 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का श्रद्धापूर्वक शुभारंभ किया गया जिसमें बद्रीनाथ (हिमालय) से पधारे परम श्रद्धेय आचार्य श्री नीरज काण्डपाल जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का रसपान करा रहे हैं।
कथा के दौरान आज राजबीर सिंह भारतीय (उपाध्यक्ष, मनीमाजरा ई.डब्ल्यू.एस. रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर पहुंचने पर विश्वकर्मा मंदिर के प्रधान देवीलाल धीमान एवं उनकी टीम ने पंडित राजीव भारद्वाज के साथ मिलकर मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ मालाएं, शिव का डमरू, शिवपुराण भेंट कर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर आल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस.एस. परवाना, उपाध्यक्ष सुभाष धीमान, रामभज शर्मा और एडवाइजर रविकांत व्यास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजबीर सिंह भारतीय ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की कि समाज में आपसी भाईचारा, अमन और शांति सदैव बनी रहे। हमारा देश निरंतर तरक्की की राह पर अग्रसर हो और भगवान सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
आयोजन समिति ने बताया कि कथा का क्रम 15 फरवरी तक जारी रहेगा, जिसमें मूल पाठ: प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक और कथा सायं 3 बजे से 6 बजे तक होती है।



