news

विद्यार्थियों को जीवन कौशल विकसित करने और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया पूर्व मेयर दवेश मौदगिल ने 

विद्यार्थियों को जीवन कौशल विकसित करने और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया पूर्व मेयर दवेश मौदगिल ने

दिव्या पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस कैंप में खेल, कला सत्र, समूह गतिविधियां और इंटरैक्टिव लर्निंग कार्यक्रम आयोजित : विद्यार्थियों में टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने पर रहा जोर

 

चण्डीगढ़ : सेक्टर-44डी स्थित सीबीएसई से संबद्ध दिव्या पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में गतिविधि आधारित सीख के माध्यम से रचनात्मकता, सहयोग और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं निर्णायक चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व मेयर दवेश मौदगिल रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन कौशल विकसित करने और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कैंप के दौरान मनोरंजक खेल, रचनात्मक कला सत्र, समूह गतिविधियां और इंटरैक्टिव लर्निंग मॉड्यूल आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक कौशल, शारीरिक फिटनेस और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कमल ने विद्यार्थियों द्वारा कैंप के सफल आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में जिम्मेदारी और आत्मनिर्भरता का भाव विकसित करते हैं। प्रतियोगिताओं में नीलगिरि हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनके प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *