news

भारतीय सेना के लिए देश में ही बनेंगे हेलीकॉप्टर, अडानी ग्रुप ने इटली की दिग्गज एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के साथ की पार्टनरशिप

भारत में हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग को लेकर एक बड़ी और अहम पहल सामने आई है। अडानी ग्रुप ने इटली की दिग्गज एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी लियोनार्डो के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में एक ऐसा आधुनिक हेलीकॉप्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम तैयार करेंगी, जो देश की सैन्य जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को नई ताकत देगा। इसका मकसद यह है कि भारत को हेलीकॉप्टरों के लिए दूसरे देशों पर कम निर्भर रहना पड़े और जरूरत का ज्यादा से ज्यादा सामान देश में ही तैयार हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *