news

पौड़ी-गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जय मां ज्वालपा देवी विजेता रही

पौड़ी-गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जय मां ज्वालपा देवी विजेता रही

यूके वारियर्स उपविजेता तथा कुमाऊं सभा तृतीय स्थान पर रही

 

चण्डीगढ़ : पौड़ी-गढ़वाल एकता मंच, चण्डीगढ़ द्वारा चलायी गयी मुहिम “सुलभ सेहत” के अंतर्गत चौथी क्रिकेट प्रतियोगिता में 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसका आयोजन मंच के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवेंदर सिंह रावत की स्मृति में सेक्टर 56 में किया गया। मंच के मीडिया प्रभारी निर्मल सिंह रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन मंच के खेल मंत्री आशीष बुटोला, मंच के प्रधान पदमेन्द्र सिंह रावत, महासचिव सुनील गुसाई तथा मंच के संयोजक महेंद्र सिंह रावत की अगवाई में “सुलभ सेहत” प्रतियोगिता में 16 सभा-संस्थाओं की टीमों भाग लिया जिसमें विजेता जय मां ज्वालपा देवी, उपविजेता यूके वारियर्स तथा तृतीय स्थान पर कुमाऊं सभा, चंडीगढ़ रही। सर्वश्रेष्ट खिलाड़ी व सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज गंगा नेगी व सर्वश्रेष्ट गेंदबाज अंगदबिष्ट को घोषित किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ दीपक बलूनी तथा प्रीतम सिंह नेगी द्वारा किया गया तथा पुरस्कार वितरण पार्षद गुरुबख्श रावत, विक्रम सिंह बिष्ट तथा बसंत अधिकारी द्वारा किया गया इस मौके पर धर्मपाल सिंह रावत, भूपेंद्र शर्मा, स्वर्गीय देवेंद्र रावत की धर्मपत्नी कुसुम रावत, मोहिंदर सिंह रावत तथा मंच के सदस्य पदमेन्द्र रावत, धन सिंह चौहान, योगेंद्र रावत, सुनील सिंह गुसाई, संदीप राणा, रणबीर सिंह बिष्ट, कालिका प्रसाद खंतवाल, मनोज रावत, निर्मल सिंह रावत, रणबीर सिंह रावत, आशीष बटोला, अनूप, विमल, हरीशचंद पंत, देवेंदर असवाल, भरत पंवार, रंजीत भंडारी,सोम कुकरेती, रतन नेगी, नरेश तिवारी विक्रम बिष्ट, महेंद्र सिंह रावत, बलवंत रावत राठी, दिलवर रावत, मातबर सिंह रौथाण, विजय सिंह रावत, बिरजमोहन रावत, पूनम रावत, सरिता नेगी, पुष्पा, भारती असवाल, यशोदा रावत, नीलम गुसाई आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *