news

पंजाब यूनिवर्सिटी में 15 वें रोज फेस्टिवल का शुभारंभ,यह वार्षिक उत्सव विभाग के कार्यों को सम्मान देने के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है : प्रोफेसर योजना रावत

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में 15 वें रोज फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। चारों तरफ अलग-अलग तरह के फुल खिले दिखाई दिए लेकिन गार्डन में काफी क्यारियां ऐसी थी जिनमें कोई गुलाब नहीं था। कई क्यारियों में तो पौधे ही दिखाई नहीं दिए। उद्घाटन पर करीब 500 प्रतिभागियों ने 92 विभिन्न केटेगरी में हिस्सा लिया। एमटेक ने इसमें पहला स्थान, सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल ने दूसरा और एसजीजीएस कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।फेस्टिवल का उद्घाटन पीयू की डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो. योजना रावत ने किया जबकि कुलसचिव प्रो. वाईपी वर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रो. योजना रावत ने कहा कि यह वार्षिक उत्सव विभाग के कार्यों को सम्मान देने के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। इस अवसर पर प्रो. जगत भूषण, प्रो. मीनाक्षी गोयल, प्रो. नमिता गुप्ता, जीएस चड्ढा, प्रो. लतिका शर्मा, प्रो. कृष्ण कुमार, प्रो. गंगा राम चौधरी मौजूद रहे।

खाने-पीने, किताबों की स्टॉल पर लगी भीड़

खान-पान, किताबों, हस्तशिल्प और स्वास्थ्य उत्पादों के कई स्टॉल लगाए गए, जिन पर दिनभर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। विद्यार्थियों को उनके अधिकार समझाने के लिए स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी और पीजीआई की ओर से स्किन और ऑर्गन डोनेशन जागरूकता के लिए भी स्टॉल लगाया। शाम को ओल्ड कन्वोकेशन ग्राउंड में संगीत विभाग ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *