news

नेशनल स्कूल गेम्स : चण्डीगढ़ की अंडर-19 बेसबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक, मध्य प्रदेश को 8-0 से दी करारी शिकस्त

नेशनल स्कूल गेम्स : चण्डीगढ़ की अंडर-19 बेसबॉल टीम ने जीता कांस्य पदक, मध्य प्रदेश को 8-0 से दी करारी शिकस्त

 

चण्डीगढ़ : दिल्ली में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स में चंडीगढ़ की अंडर-19 लड़कों की बेसबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए मध्य प्रदेश की टीम को 8-0 के बड़े अंतर से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। चंडीगढ़ की इस जीत के साथ ही शहर के खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

रोमांचक रहा सेमीफाइनल तक का सफर

 

चंडीगढ़ की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा था। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ ने हरियाणा की मजबूत टीम को 7-4 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, सेमीफाइनल में चंडीगढ़ का मुकाबला छत्तीसगढ़ से हुआ, जहाँ एक कड़े संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को 3-0 से मात दी। इस हार के बाद चंडीगढ़ ने तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में शानदार वापसी की और पदक तालिका में अपना नाम दर्ज कराया।

 

विजेता टीम के सदस्य

 

इस गौरवशाली टीम में पारस कुमार, अनुराग, चैतन्य, अनंत कौशल, सुबाश सिंह, कनव शर्मा, अभिनव, आरव कुर्ल, सुमन कुमार, स्वस्तिक, विदांश, यशपाल, आयुष, राकेश पासवान, हिमांशु और अमन कुमार शामिल रहे। टीम को जनरल मैनेजर डॉ. गुरप्रीत सिंह, कोच विजय ठाकुर और असिस्टेंट कोच कमल सिंह ने प्रशिक्षित किया है।

 

 

 

दिल्ली बनी विजेता

 

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान दिल्ली की टीम विजेता रही, जबकि छत्तीसगढ़ की टीम को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा। चंडीगढ़ की इस उपलब्धि पर टीम प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *