news

जरूरतमंद विद्यार्थियों को जरूरत की चीजें निशुल्क वितरित की गई

जरूरतमंद विद्यार्थियों को जरूरत की चीजें निशुल्क वितरित की गई

 

चण्डीगढ़ : गांव सारंगपुर में स्थित नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में एक विशेष आयोजन किया गया जिसमें पहली कक्षा से ग्यारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उनके उपयोग में आने वाली वस्तुएं उपहार में बांटी गईं। विहंगम योग के क्षेत्रीय प्रभारी अजय दुबे की अध्यक्षता में अक्षर फाउंडेशन चंडीगढ़ चैप्टर की पूरी टीम के सहयोग द्वारा 60 से भी अधिक बच्चों को सामग्री निशुल्क वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जय मधुसूदन जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के प्रमुख प्रभु नाथ शाही ने बताया कि प्रति वर्ष अक्षर फाउंडेशन छोटे बच्चों को पढ़ाई में उचित सहायता हेतु प्रोत्साहन के रूप में कुछ न कुछ सामग्री भेंट करते रहते हैं।

नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर सारंगपुर चंडीगढ़ के संस्थापक एवं व्यवस्थापक यशपाल तिवारी ने बताया कि जिन बच्चों को पढ़ने लिखने सामग्री निशुल्क वितरित की गई वो सब हर रविवार को प्रातः गायत्री मानस चेतना केन्द्र नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में यज्ञ में केवल भाग ही नहीं लेते बल्कि यज्ञ करने की विधि भी सीखते हैं। उन्होंने बताया कि यज्ञ के उपरांत भोजन भंडारा भी लगाया जाता है। अजय दुबे ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें और अपने माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *