गुरु का महत्व हमारे जीवन में भगवान जैसा है: चित्र विचित्र जी महाराज

गुरु का महत्व हमारे जीवन में भगवान जैसा है: चित्र विचित्र जी महाराज
।
चण्डीगढ़ : ओम महादेव कावड़ सेवा दल द्वारा करवाई जा रही शिव महापुराण कथा का आज तीसरा दिन था। यह कथा मेला ग्राउंड सेक्टर 34 में आयोजित की जा रही है। कथा वाचक चित्र विचित्र जी महाराज ने आज कथा में गुरु के महत्व के बारे में बखान करते हुए बताया कि गुरु का महत्व हमारे जीवन में भगवान जैसा है। और यह समझना चाहिए कि हमें गुरु के रूप में गोविंद ही मिले हैं।
शरणागत का उत्तम लक्षण तो यही बताया गया है की भजन और गुरु सेवा में किसी एक वस्तु को चुनना है तो शिष्य को गुरु सेवा ही चुनना चाहिए क्योंकि बिना सेवा के भजन सिद्ध नहीं हो सकता।समस्त भजन का फल क्या है समस्त भजनों का फल है जीव के अंदर सेवा भाव की जागृति हो जाए।
इसीलिए गुरुजनों की सेवा का भाव प्रधान होना चाहिए। चंडीगढ़ नव नियुक्त मेयर सौरव जोशी ने आज कथा में शिरकत की उनके साथ भाजपा नेता अरुण सूद ने भी कथा का आनंद लिया। संस्था के पदाधिकारी हनी गुलाटी ने बताया कि यह कथा 14 फरवरी तक चलेगी तथा 15 फरवरी शिवरात्रि के दिन लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाया जाएगा।।



