news

एससी अग्रवाल निर्विरोध बने सीएससीए के अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी भी बिना मुकाबला चुने गए 

एससी अग्रवाल निर्विरोध बने सीएससीए के अध्यक्ष

सभी पदाधिकारी भी बिना मुकाबला चुने गए ­

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन (सीएससीए) की नई गवर्निंग बॉडी के लिए आज संस्था के कार्यालय, करुणा सदन, सेक्टर 11 में चुनाव हुए, जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन हुआ। एसोसिएशन के प्रधान के रूप में पूर्व प्रधान एससी अग्रवाल का चुनाव निर्विरोध हुआ। अन्य पदों में उप प्रधान के रूप में सुश्री लवलीन कौर, प्रोजेक्ट सचिव पद पर सुश्री लिली सूद, मेडिकल सचिव पद पर गोपाल कृष्ण सूद, वेलफेयर सचिव पद पर सुनीता महाजन, पब्लिक रिलेशन सचिव पद पर किरण कपूर, संगठन सचिव पद पर वीरेंद्र शर्मा, पब्लिकेशन सचिव पद पर राजेश आत्रेय और मेंबर रिलेशन सचिव के रूप में कमलेश अरोड़ा का चयन भी निर्विरोध हुआ। उक्त चुनाव दो वर्ष अर्थात 2026 से 2028 के लिए हुए हैं।

ज्ञात हो कि सीएससीए को पूरे भारत वर्ष में सबसे बेहतर एसोसिएशन के रूप में वर्ष 2014 से 2025 तक चार बार प्रथम पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इसमें वर्ष 2014 एवं 2025 में सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स चलाने तथा वर्ष 2016 एवं 2018 में सबसे बेहतरीन न्यूज़ लेटर बनाने का प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इस एसोसिएशन में 3600 से अधिक सदस्य हैं तथा यह शहर के वरिष्ठ नागरिकों एवं महिला सशक्तिकरण के लिए चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर निरंतर कार्यरत है। नई गवर्निंग बॉडी एक अप्रैल 2026 से अपना कार्यभार संभालेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *