*विकास की ओर एक और सशक्त कदम: सेक्टर 34C एवं 34D के पार्कों में नई टाइल्स लगाने के कार्य का भव्य उद्घाटन*


वार्ड नंबर 23 के सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं को निरंतर गति देते हुए सेक्टर 34C और 34D के पार्कों में नई टाइल्स लगाने के विकास कार्य का औपचारिक उद्घाटन वार्ड की क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती प्रेमलता द्वारा किया गया l

उल्लेखनीय है कि बहुत साल पहले टेलीकॉम केबल्स की खुदाई के कारण पार्कों के चारों ओर की टाइल्स क्षतिग्रस्त और असमान हो गई थीं, जिससे निवासियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की सुविधा, सुरक्षा एवं क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए पूरे ट्रैक को समतल कर नई टाइल्स लगाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ कराया गया है। इन टाइल्स के लगने से बुजुर्गों, बच्चों एवं प्रातःकालीन भ्रमण पर आने वाले सभी नागरिकों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।


उद्घाटन समारोह में स्थानीय निवासियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर RWA के प्रतिनिधि श्री एम. एस. भल्ला, डॉ. डी. एस. चीमा, श्री आर. एस. ढिल्लों, कर्नल जोहल, कर्नल जसल, डॉ. विनोद अरोरा, श्री रमणीक सिंह, डॉ. रजनी सैनी, श्रीमती विन्नी, श्रीमती आरती, श्रीमती नीतू, श्रीमती बंसल, श्रीमती डोली श्रीमती गुरदीप कौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी प्रबुद्ध निवासियों ने वार्ड के निरंतर विकास और जनसुविधाओं के त्वरित समाधान के लिए पार्षद प्रेमलता का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया तथा उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

*प्रेम लता*
*पार्षद, वार्ड नंबर 23*
*नगर निगम, चंडीगढ़*


