news

पार्षद प्रेम लता की पहल से सेक्टर 35 सी मार्केट का अंधेरा दूर, सुरक्षा और सुविधा को मिला बढ़ावा

सांसद मनीष तिवारी द्वारा को सेक्टर 35 सी की मार्केट में 90 नई लाइटों व नए फुटपाथ का उद्घाटन किया ।

चंडीगढ़ : 26.9.26

वार्ड नंबर 23 की विकासशील पार्षद श्रीमती प्रेम लता के निरंतर और सराहनीय प्रयासों से सेक्टर 35 सी की मार्केट में विकास की एक नई इबारत लिखी जा गई । सेक्टर 35 सी मार्केट एरिया में स्थापित 90 नई लाइटों एवं नवनिर्मित फुटपाथ का औपचारिक उद्घाटन आज, 26 सितंबर 2026 (शनिवार) शाम 6:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चंडीगढ़ के माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि मार्केट के इन हिस्सों में पहले पर्याप्त रोशनी न होने के कारण अंधेरा रहता था, जिससे स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और विशेष रूप से महिलाओं, बेटियों व वरिष्ठ नागरिकों को शाम के समय आवाजाही में भारी असुविधा व असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। पार्षद प्रेम लता की दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप इन संवेदनशील स्थानों पर 90 नई लाइट्स लगाई गई हैं, जिससे क्षेत्र पूरी तरह रोशन और सुरक्षित हो गया है। इसके साथ ही पैदल चलने वालों की सुगम आवाजाही के लिए आधुनिक फुटपाथ का निर्माण भी किया गया है।

माननीय सांसद श्री मनीष तिवारी ने इन विकास कार्यों को विधिवत रूप से सेक्टर निवासियों तथा सेक्टर 35 मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन को समर्पित किया।

इस ऐतिहासिक और गरिमामय अवसर पर वार्ड 23 के समस्त निवासियों, सेक्टर 34, 35 व 43 के सम्मानित निवासियों तथा समस्त व्यापारी वर्ग ने भाग लिया और विकास यात्रा के साक्षी बनें।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *