news

पूनम ढिल्लों की मौजूदगी में ‘नारी शक्ति’ का हुआ सम्मान

टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें

चण्डीगढ़ : टैगोर थिएटर में आज सुरों और सम्मान की एक बेहद खूबसूरत शाम सजी। बसंत गिरिजा श्री सोसाइट, कला और संस्कृति विभाग (हरियाणा), बिहार फाउंडेशन (पंचकूला) और चंडीगढ़ संगीत कला अकेडमी के संयुक्त सहयोग से एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय’ और ‘नारी शक्ति वंदन’ को समर्पित यह गरिमामयी कार्यक्रम हरियाणा के पूर्व गृह सचिव श्री एस. एस. प्रसाद के सानिध्य में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कार्यक्रम अध्यक्षरंजू प्रसाद ने बताया कि भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर जी की पावन स्मृति में “सुरीला सफ़र – 30: बॉलीवुड मेलोडीज़ की एक शाम – “रहें ना रहें हम महका करेंगे” के रूप में इस म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया,इस शानदार शाम में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सुपरस्टार पूनम ढिल्लों और हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में:डॉ. आर.सी. मिश्रा (आईपीएस, रिटायर्ड)श्री अजय मित्तल (ज़िला अध्यक्ष, पंचकूला)श्रीमती रजनी थरेजा (गुरुकुल स्कूल)श्री सोनम छेवांग (सीनियर डिवीज़नल मैनेजर, एलआईसी, चंडीगढ़)श्री संजीव झा (डीजीएम, पीएनबी)सुश्री सुखी सिंह बराड़ (चेयरपर्सन, सीएसएनए, चंडीगढ़) शामिल हुए और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

‘नारी शक्ति वंदन’ के तहत देश की बेटियों का सम्मान किया जिसमे देश का नाम रोशन करने वाली विशेष आमंत्रित भारतीय महिला नायिकाओं को मंच पर सम्मानित कर पुरस्कार दिए गए। सम्मानित होने वाली प्रमुख महिलाओं में शामिल रहीं:डॉ. अलका राव (सीएसआईआर-माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी संस्थान की पहली महिला निदेशक)सुश्री ममता सोढ़ा (पदम श्री पुरस्कार विजेता)इसके साथ ही मुकेश कुमारी, सोना देवी, मुन्नी देवी, दर्शना देवी, नीरजा चौहान, अमिका राणा, उर्मिला और अलका को भी उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया

।मंच पर प्रतिभागी कलाकारों ने सुरीले सफर को यादगार बनाने में शहर के नामी
और प्रतिभावान कलाकारों
(प्रतिभागियों) मे मुख्य रूप से रंजू प्रसाद एवं एस एस प्रसाद- मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां, रंजू प्रसाद- ए मेरी जोहरा जबी, एसएस प्रसाद- यह दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं, संजीव भूटानी एवम रविंदर कौर- चौदहावी का चांद हो, रोशन लाल- ओ हसीना जुल्फों वाली ,दीपक गर्ग रुचिका सेठ- तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती ,आरसी दास प्रिया-सायोनारा सायोनारा ,दिव्या -मेरी उम्र के नौजवानों सहित इस कार्यक्रम मे मदन मोहन लाल आईपीएस रिटायर्ड शालिनी अत्री, डॉक्टर यशवंत अनंत लाल ,डॉ रजनी लाल, सार्थ गुप्ता,अनीता रतन सुरेंद्र कक्कड़ ,दविंदर भोला मीणा भट्ट, नीना भाटिया कंचन जैन, विनय गोयल, गीता गोयल, नरेंद्र सेठी, विजय सेठी, वरिंदर वालिया, सुनीता वालिया, पवन कश्यप, प्रियंका कश्यप, किरण खन्ना, कमलेश अरोड़ा, गोपाल सूद, जसबीर कौर, संजय शर्मा, रेखा छाबड़ा, राज रानी, रश्मि पुष्पाकर, उषा सैनी, संतोष बाला, सपना चहल, अरुणा बधवार, अश्वनी कुमार, सी.एम. दत्ता और डी.एम. शर्मा ने भाग लेकर अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया।देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पूरा हॉल दर्शकों की तालियों से गूंजता रहा और सभी ने लता जी को समर्पित इन धुनों का भरपूर आनंद लिया।

[ 98141 00507 ]

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *