news

संगीत प्रेमियों के लिए खास सौगात है नया म्यूजिक वीडियो “तुम मिले हो”’

29 सितंबर को सभी म्यूजिक प्लेटफार्म पर होगा रिलीज

चंडीगढ़:– संगीत प्रेमियों के लिए जल्द ही एक खूबसूरत और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक वीडियो “तुम मिले हो” पेश किया जा रहा है। प्रेम, भावनाओं और मधुर संगीत से सजे इस गीत को लोकप्रिय बॉलीवुड गायक शान और मल्टी अवार्ड विनिंग इंटरनेशनल मलेशियन सिंगर कमल चोपड़ा ने अपनी आवाज दी है।

“तुम मिले हो” के संगीत को अरविंदर रैना एवं मृदुलनाथ ने तैयार किया है। जबकि गीत के खूबसूरत बोल आकाश अर्श ने लिखे हैं। गीत की कहानी और भावनाओं को पर्दे पर सुनील कुमार एवं रुबल चौहान ने अपनी अदाकारी से जीवंत किया है।

मल्टी अवार्ड विनिंग इंटरनेशनल मलेशियन सिंगर कमल चोपड़ा का इससे पहले लेजेंडरी सिंगर कुमार सानू जी के साथ गाना आ चुका है, और अब एक और खूबसूरत प्रोजेक्ट बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान की आवाज़ में सामने आ रहा है। आने वाले समय में बॉलीवुड के और भी बेहतरीन और जाने-माने सिंगर्स के साथ कमल चोपड़ा जी के नए गाने आप सभी के बीच आने वाले हैं।

 

म्यूजिक डायरेक्टर अरविंदर रैना और मृदुल नाथ ने अब तक कई बेहतरीन और प्रतिभाशाली सिंगर्स के साथ शानदार म्यूजिक तैयार किया है। इनके म्यूजिकल सफर में कुमार सानू और तोची रैना जैसे जाने-माने सिंगर्स के साथ किए गए प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। इनकी संगीत प्रतिभा और क्रिएटिव सोच आने वाले समय में भी हमें बॉलीवुड के कई बड़े और खूबसूरत म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स सुनने को मिलेगी।

 

वीडियो डायरेक्टर फिलिप बॉलीवुड और पॉलीवुड में कई बेहतरीन म्यूज़िक प्रोजेक्ट्स डायरेक्ट कर चुके हैं। उनके काम में दिलजीत दोसांझ, कुमार सानू जी और कई जाने-माने सिंगर्स के साथ किए गए शानदार प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। अब एक और खास प्रोजेक्ट में सिंगर शान के साथ उनका नया गाना उन्नती तारीख को रिलीज़ होने जा रहा है। आने वाले समय में फिलिप के कई बड़े और शानदार म्यूज़िक वीडियो प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं, जिनमें बॉलीवुड और पॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों के साथ काम देखने को मिलेगा।

 

वो हरभजन मान, बब्बू मान और करण औजला जैसे बड़े कलाकारों के गानों को एडिट कर चुके हरमीत सिंह कालरा अब लेकर आ रहे हैं, बॉलीवुड सिंगर शान का तुम मिले हो — एक और शानदार म्यूज़िकल प्रोजेक्ट।

 

म्यूजिक वीडियो की सिनेमैटोग्राफी शैली धीमान ने की है और हरमीत एस. कालरा ने एडिटिंग की है। वीडियो का निर्देशन फिलिप ने किया है, जबकि इसके निर्माता डॉ. सुनील चोपड़ा हैं और डिजिटल प्रोमोशन नवीन नेक्सस ने किया है।

 

निर्माताओं के अनुसार, ‘तुम मिले हो’ में संगीत, गायकी, खूबसूरत विजुअल्स और भावनात्मक कहानी का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा। टीम को उम्मीद है कि यह गीत श्रोताओं के दिलों में अपनी खास जगह बनाएगा और संगीत प्रेमियों को लंबे समय तक याद रहेगा। 29 सितंबर 2026 को सभी अग्रणी म्यूजिक प्लेटफार्म पर यह सांग रिलीज होगा।

 

म्यूजिक वीडियो के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी GoldMinesDigital द्वारा संभाली जा रही है। ‘तुम मिले हो’’ के रिलीज़ को लेकर दर्शकों और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *