news

भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के आह्वान पर सीटीयू यूनीयन ने पीएम के नाम एडीसी को दिया मांग पत्र

सरकार खुद खरीद करें इलैक्ट्रिक बसें

चण्डीगढ़ : प्राईवेट अपरेटरों द्बारा चलाई जा रही इलैक्ट्रिक बसों का पूरे देश में सख्त विरोध हो रहा है।

चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने अमनदीप सिंह भट्टी, एडीसी, चंडीगढ़ को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जसवंत सिंह जस्सा, सतिंदर सिंह, आजाद सिंह, बलवीर सिंह, गोविंद दहिया, नरिंदर राणा और भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के मैंबर संजीव कुमार ने एडीसी को बताया कि सीटीयू विभाग में नगर प्रशासन द्वारा जो चंडीगढ़ सिटी बस सर्विस के नाम पर संस्था खड़ी की गई है, उसमें प्राईवेट अपरेटरों से इलैक्ट्रिक बसों को लेकर चलाया जा रहा है। यूनियन ने ज्ञापन में मांग की है इन बसों को सरकार खुद खरीद कर चलाये। इसके टैंडर की शर्त भी विभाग के हित में नहीं है। इसकी शर्तें ठेकेदार के हित में ज्यादा है, जिससे कर्मचारियों का भी शोषण किया जा रहा है।

सीटीयू में जो लेलैंड कंपनी की डीपू तीन में इलैक्ट्रिक बसें चलती है, वह 80% इलैक्ट्रिक बैटरी के कारण कंडम हो रही और लोग परेशान हो रहे है, जबकि विभाग द्वारा प्राईवेट ऑपरेटरों को जुर्माना ना लगाकर पूरे पैसों की पेमेंट की जा रही है। सीटीयू में 417 बसों का सैंक्शन फ्लीट है, जिसमें अभी सौ बसें कम हैं। बीस करोड़ के मिले बजट में लगभग 40 बसें नई आ सकती है, लेकिन विभाग इस पैसे को सरेंडर कर रहा है। पब्लिक की मांग भी है कि सीटीयू लॉन्ग रूट पर और नई बसें चलाकर लोगों को आरामदायक और बढ़िया सफर की सहूलत प्रदान करें। प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में चल रही आठ स्टेट की सरकारी बसों के बारे में सभी स्टेट से रैसीपरोकल एग्रीमैंट करने, चंडीगढ़ में दूसरी स्टेट की सरकारी बसों पर एसआरटी लागू करने, खाली पड़ी सभी कैटागिरी की पोस्टें भरने, यूटी प्रशासन द्वारा केंद्र सरकार को सीटीयू की 670 पोस्टों, जिसमें 20 यार्ड मास्टर की पोस्टें है, को जल्द बहाल करने, चंडीगढ़ से गैरकानूनी चल रही प्राईवेट बसें, टैपू ट्रैवल, आटो रिक्शा, रैपिड और बस स्टैंड 43 से बिना परमिट चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

इस विशाल रोष प्रदर्शन रैली को बीजेपी नेता संजय टंडन ने संबोधित करते कर्मचारियों को भरोसा दिया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों और यूटी प्रशासक से मिलकर इसका हल किया जाएगा। इसके साथ दविंदर सिंह, प्रधान, सीटीयू कंडक्टर यूनियन, सतिंदर पाल सिंह, बीएमएस के प्रधान बलविंदर सिंह, कोआर्डिनेशन कमेटी के उप प्रधान राजिंदर कुमार, इंस्पेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हरदीप सिंह, महासचिव सोहन सिंह, मनदीप, अतर सिंह, तेजबीर सिंह, हरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह पनैचां और यूनियन के चेयरमैन राज कुमार, प्रधान जगदीश सिंह, पिशोरा सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए सीटीयू मैनेजमेंट से मांग की कि कर्मचारियों की मांगों का तुरंत हल किया जाए ।

Ravinder Popli

House No. 3592, Sector 35 D, Chandigarh 9988293592/9780863592

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *