ब्रिक्स एग्री पोर्टल जल्द होगा लॉन्च, सदस्य देशों के किसानों, स्टार्टब्रिक्सअप्स और बाजारों को जोड़ेगा


चण्डीगढ़ : ब्रिक्स देशों के बीच कृषि व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समर्पित ब्रिक्स एग्री पोर्टल जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह निर्णय “ब्रिक्स में कृषि उत्पादों और एग्री-टेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना” विषय पर आयोजित सत्र के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल (भारत) के सदस्य डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने की।

डॉ. साहनी ने कहा कि ब्रिक्स एग्री पोर्टल ब्रिक्स देशों के किसानों, एग्री-टेक स्टार्टअप्स, शोधकर्ताओं, निवेशकों और व्यवसायों को जोड़ने वाला एक साझा मंच तैयार करेगा। यह व्यापक बाजार पहुंच, प्रौद्योगिकी और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को सुगम बनाएगा तथा कृषि व्यापार और निवेश के लिए नए अवसर खोलेगा।

डॉ. साहनी ने आगे जोर दिया कि ब्रिक्स एग्री पोर्टल किसानों के लिए एग्री-टेक मशीनरी और कृषि मशीनीकरण हेतु किफायती वित्तपोषण उपलब्ध कराने में मदद करेगा, कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करेगा तथा बेहतर फसल कटाई-पश्चात प्रबंधन और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देगा। यह पोर्टल पादप संरक्षण एवं क्वारंटीन के क्षेत्र में सहयोग तथा मानकों और प्रोटोकॉल के सामंजस्य के माध्यम से ब्रिक्स देशों के बीच कृषि व्यापार को बढ़ाने में भी सहयोग करेगा।

वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए डॉ. साहनी ने कहा कि का वैश्विक कृषि उत्पादन में लगभग 42 प्रतिशत योगदान है और विश्व की करीब एक-तिहाई कृषि भूमि ब्रिक्स देशों में है। हमें प्रौद्योगिकी, जलवायु-स्मार्ट कृषि और कृषि मूल्य श्रृंखलाओं में मजबूत सहयोग के माध्यम से इस सामर्थ्य का प्रभावी उपयोग करना होगा। AI, रिमोट सेंसिंग, प्रिसीजन फार्मिंग और डिजिटल मार्केटप्लेस किसानों को कम संसाधनों के उपयोग के साथ उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं तथा ब्रिक्स देशों में अधिक लचीली और टिकाऊ खाद्य प्रणाली के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

